जमशेदपुर : झामुमो की जमशेदपुर इकाई की ओर से सोनारी प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया. इसके तहत धनंजय महतो को प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया जबकि शफीक मल्लिक और शंकर कर्मकार को उपाध्यक्ष, सचिव के पद पर सुनील दास और कोषाध्यक्ष के पद पर गुरुदेव सिंह सरदार चुने गये. (नीचे भी पढ़े)
सोनारी स्थित झामुमो कार्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान नयी कमेटी का चुनाव किया गया, जिसमें केंद्रीय महासचिव सह जिला बीस सूत्री क्रियांवयन समिति के उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, परिवहन प्राधिकार समिति के सदस्य प्रमोद लाल, अजय रजक, नरोत्तम दास, लालटू महतो, गोपाल महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान सभी को झामुमो को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया.














