जमशेदपुर: दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से चौथा दिव्यांग रोजगार मेला 9 दिसंबर को सुबह 10 बजे से साकची स्थित संबल सेंटर में आयोजित हुआ.इस रोजगार मेले में मैट्रिक और इंटर पास दिव्यांग उम्मीदवार भाग लिए. मेले का मुख्य उद्देश्य विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों में दिव्यांग युवाओं के लिए उपयुक्त रोजगार के अवसर प्रदान करना है. इसके अंतर्गत उम्मीदवारों का कौशल मूल्यांकन, परामर्श, और प्रत्यक्ष साक्षात्कार भी आयोजित किए जाएंगे. यह आयोजन चेशायर विकलांगता ट्रस्ट और सबल सेंटर टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से हुआ. (नीचे भी पढ़े)
ये संस्थाएं दिव्यांग युवाओं के कौशल विकास, मूल्यांकन और चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.आयोजकों ने सभी योग्य दिव्यांग युवाओं से आग्रह किया है कि वे इस रोजगार मेले में शामिल होकर अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए नए अवसरों का लाभ उठाया.इस शिविर में कुल 34 दिव्यांग का चयन किया गया. जिसमें सबसे ज्यादा जोमेटो ने 11, टाटा मोटर्स ने 7 दिव्यांगों को रोजगार से जोड़ा, इसके अलावा और भी छोटी मोटी कंपनियों से दिव्यांगों को रोजगार दिया.इसकी जानकारी राजकुमार सिंह ने दी.














