जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत रामटेकरी रोड नया बाजार फिरंगी चौक स्थित न्यू फर्नीचर वर्क्स दुकान सह मकान में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने 25 लाख के जेवर समेत 25 हजार नकद लेकर फरार हो गए. इस मामले में अमृतपाल सिंह सग्गू ने जुगसलाई थाने में एक मामला दर्ज कराया गया है. अमृतपाल सिंह सग्गू के भतीजे सुखविंदर पाल सिंह सग्गू ने बताया कि मेरी शादी थी. इस समारोह में बहुत सारे मेहमान आए हुए थे. 19 व 20 जनवरी को शादी का कार्यक्रम संपन्न हो गया. बुआ बारीडीह के विजया गार्डेन की रहने वाली है. वह भी शादी समारोह में शिरकत की थी. इस बीच 21 जनवरी की सुबह करीब 2 से 3 बजे एक अज्ञात चोर द्वारा बगल में एक घर का कंस्ट्रशन का काम चल रहा था. उसी रास्ते से चोर ने घर में प्रवेश किया.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद दूसरे मंजिल पर बुआ सोयी हुई थी, बगल में बैग था, जिसमें सभी सोने के गहने रखे हुए थे. उस बैग में कुछ इमिटेशन के सामान भी थे. चोर ने बैग को वहां से उठाया और नीचे पार्किंग एरिया में बैग पलट कर सोने के जेवरात व पैसे लेकर वहां से चलते बना. (नीचे भी पढ़े)
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. सुखविंदर पाल सिंह सग्गू ने बताया कि बुआ की चोरी गयी सामान में सोने का 60 ग्राम का दो कड़ा, 30 ग्राम का दो पीस सोने का अंगुठी, 20 ग्राम का सोने की चेन, 5 ग्राम का सोने का लॉकेट, 4 पीस 40 ग्राम का कान की बाली, 12 पीस 150 ग्राम का चांदी की चूड़ी, 10 हजार रुपये कीमत की दो घड़ी और 30 हजार रुपये नगद की चोरी की है. इस मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है.




