जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी की अनुशंसा पर अनाबद्ध निधि से जुगसलाई विधानसभा में स्वीकृत योजना – जनता मध्य विद्यालय छोटागोविन्दपुर जमशेदपुर में 04 (चार) अतिरिक्त वर्गकक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यांस जिला पार्षद डॉ परितोष सिंह और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पल्टन मुर्मू ने सयुक्त रूप से किया. इस दौरान डॉ परितोष सिंह ने कहा की स्कूल का मुख्य भवन जर्जर हो चुका था. बारिश में पानी टपकने की वजह से छात्र छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही थी. वर्ग कक्ष के निर्माण से बहुत बड़ी समस्या का समाधान होगा. विधायक का प्रयास सराहनीय है. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय विधायक द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी है. उनके और विधायक के द्वारा गोविन्दपुर में विकास की नई रेखा खींची जा रही है. पल्टन मुर्मू ने कहा की विधायक मंगल कालिंदी के नेतृत्व में विधानसभा अंतर्गत सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास का कार्य हो रहा है. मौके पर नवमी सिंह, रजनी दास, परितोष दास, प्रकाश दूबे, मनोज कुमार, रिंटू ठाकुर, विजय कुमार सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं आदि उपस्थित थे.











