जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखण्ड अंतर्गत उत्तर पूर्वी गाधड़ा पंचायत तिलकानगर वासियों को विद्युत संबंधित कई समस्याएं थीं, जिसकी जानकारी जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी को मिली थी. इसके बाद विधायक श्री कालिंदी ने इसे संज्ञान में लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर तिलकानगर में बिजली के नए खंभे, तार एवं नया ट्रांसफार्मर लगवाया. इसके बाद मंगलवार को विधायक मंगल कालिंदी ने ट्रांसफार्मर का फीता काटकर कर उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार प्रकट किया. इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि क्षेत्र की हर छोटी समस्याओं का समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है. जैसे ही उन्हें कोई समस्या की जानकारी मिलती है वह खुद संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द उसका समाधान करवाते हैं, ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इस दौरान पंचायत अध्यक्ष बबलू महतो, विकास स्वर्णकार, रजनी दास, नीरज, छोटू, अजय सिन्हा, उमेश मंडल, उपेन्द्र कुमार, रंजीत कुमार, विजय आर्या, नवनीत समेत अन्य लोग उपस्थित थे.






