जमशेदपुर : षष्ठम् झारखण्ड विधानसभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय,जुगसलाई विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत जमशेदपुर प्रखण्ड में कुल-55 पंचाय. है, जिसमें 11 पंचायत जमशेदपुर प्रखण्ड मुख्यालय से लगभग 40 से 50 किमी की दूरी पर अवस्थित है.(नीचे भी पढ़े)
जिसकारण प्रखण्ड मुख्यालय आने-जाने में लोगों को काफी परेशानियां होती है. किसी भी प्रखण्ड मुख्यालय के कार्यो के निष्पादन हेतु लोगों को आने-जाने में ही दिन व्यतीत हो जाता है. उन्होंने लोकहित एंव जनहित में देवघर, पलासबनी, बड़ाबांकी, बैंकों, दलदली, बेलाजुड़ी, हुरलूंग, लुआबासा, उत्तरी घोड़ाबांधा, पश्चिमी घोड़ाबांधा तथा पूर्वी घोड़ाबांधा कुल-11 पंचायतों को मिलाकर एक नया प्रखण्ड बड़ाबांकी के निर्माण हेतु मांग सरकार की.














