जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित महाकालेश्वर छठ घाट के पास पुलिस का टीओपी बनाने की मांग उठी है. हाल के दिनों में जुगसलाई में बढ़ते आपराधिक घटनाएं एवं जुगसलाई महाकालेश्वर छठ घाट नदी किनारे हो रही घटनाओं को देखते हुए जुगसलाई एमइ स्कूल रोड एवं आसपास के सभी निवासियों ने सांसद एवं उपायुक्त से एक टीओपी महाकालेश्वर छठ घाट में बनाने की मांग की है. बताया जाता है कि महाकालेश्वर छठ घाट में जो खरकई नदी बहती है, उसका पानी का स्तर बहुत ही कम रहता है जिस कारण सरायकेला खरसांवा के आदित्यपुर के असामाजिक तत्व महाकालेश्वर घाट नदी जुगसलाई के रास्ते जमशेदपुर आ जाते हैं एवं जुगसलाई के असामाजिक तत्व नदी के रास्ते आदित्यपुर सरायकेला खरसावां चले जाते हैं. इस कारण पुलिस को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ज्ञात हो कि महाकालेश्वर छठ घाट स्थित नदी में पानी का स्तर बहुत ही कम रहने के कारण लोग आदित्यपुर से गाड़ियों की भी आवाजाही कर लेते हैं एवं पैदल और साइकिल लाना तो आम बात है. (नीचे भी पढ़ें)
ऐसे में शिव घाट के नीचे स्थित नदी घाट पर कई बार छीन ताई एवं मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी है और असामाजिक तत्वों का आना-जाना एवं ब्राउन शुगर जैसे नशे के मादक पदार्थों की तस्करी भी इस रास्ते से होने की बात सामने आ रही हैँ. यहां के निवासियों ने कई बार पुलिस प्रशासन से टीओपी बनाने की मांग प्रसाशन से की परंतु हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है. एक बार पुनः जुगसलाई के निवासियों ने उपायुक्त एवं सांसद विद्युत् वरण महतो से टीओपी की मांग दोहराई हैँ. टीओपी की मांग करने वालों में अमर सिंह, नारायण सिंह, सतीश जायसवाल, विजय सिंह पप्पू, राकेश सिंह, विमल अग्रवाल, संकट सिंह, श्याम गुप्ता, सतीश गोयल, संदीप सेठ, महेश साहू, विमल शर्मा सहित बस्ती के अन्य लोग शामिल है.



