जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में किशोरी के परिजनों ने उलीडीह थाना क्षेत्र के न्यू उलीडीह निवासी सन्नी बिरुवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. परिजनों ने पुलिस को बताया है कि 15 अगस्त की रात किशोरी घर पर सो रही थी. सुबह देखा गया कि किशोरी गायब है. रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला. इसके बाद कदमा थाने में सूचना दी गई है. शुक्रवार को कदमा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले में छानबीन की जा रही है. किशोरी और आरोपी युवक के मोबाइल को ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है.







