
जमशेदपुर : जमशेदपुर की ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर से एक्टिव हो गई है. गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा उपायुक्त कार्यालय के बाहर खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई. कार्यालय के बाहर जितने भी कार सड़क पर खड़े थे उनसे पुलिस ने नो पार्किंग का जुर्माना वसूला. जिन्होंने जुर्माना देने से मना किया पुलिस ने उनका वाहन जप्त कर लिया. इधर कार्रवाई होता देख कई लोगों ने अपना वाहन वहां से हटा लिया. बता दे कि उपायुक्त कार्यालय के बाहर सड़क के दोनो ओर वाहनों की पार्किंग कर दी जाती है जिस कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है. इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से समय समय पर कार्रवाई की जाती है.






