जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी स्थित कागलनगर वेलफेयर समिति की ओर से गणेश पूजा का आयोजन किया गया. भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना के साथ गणेश पूजन आरंभ हुआ. पंडित ने विधि विधान के साथ पूजन करायी. इस दौरान ढोल नगाड़ों की ध्वनि, प्रार्थनाओं का उच्चारण और उत्साह व उत्सुकता पंडाल में नजर आयी.(नीचे भी पढ़े)

भगवान गणेश बुद्धि, विवेक, संयम व संगठन शक्ति के देवता है. इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी. इस अवसर पर कमेटी के प्रणव कुमार डे, बीसी कुमार, मंदीप सिंह, जेडी सिंह, व विक्रम सिंह समेत काफी संख्या में कमेटी के सदस्य मौजूद थे.



