जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना अंतर्गत केंदाडीह लैंपस कार्यालय में अन्नदाता किसानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना से अवगत कराया गया. इस योजना से कैसे किसान आगे बढ़ रहे हैं व खेती के लिए बीज, खाद व उपकरण खरीदने के लिए छह हजार रुपये सालाना भेजी जा रही राशि को लेकर भाजपा नेताओं ने किसानों को जागरूक किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुसाबनी प्रखंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष पंचानन दास ने की. इस मौके पर जादूगोड़ा मंडल के अध्यक्ष दिलीप पुराण, मंडल महामंत्री मनोज सिंह, एसटी मोर्चा घाटशिला विधानसभा प्रभारी परमिट पुर्ती, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष वरुण सिंह, हेमंत रजवाड़, किशोर कुमार व काफी संख्या में किसान उपस्थित थे.




