
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया था. इस मामले में किशोरी के परिजनों के आवेदन पर 5 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले में पुलिस ने नागपुर से किशोरी को बरामद कर लिया है. उसका अपहरण करने वाले कपाली निवासी युवक को भी पकड़ लिया गया है. युवक नागपुर में अपने रिश्तेदार के यहां था. सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में किशोरी का धारा 164 के तहत बयान कराया. इसके बाद एमजीएम अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया. मेडिकल कराने के बाद किशोरी को परिजनों को सौंप दिया गया.











