
जमशेदपुरः जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू लेआउट निवासी 16 वर्षीय नाबालिग 4 जून को घर से गायब हो गई. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की. अंत में परिजनों ने सीतारामडेरा थाना में गाड़ाबासा निवासी चट्टो नामक युवक के खिलाफ नाबालिग को शादी की नियत से भागा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत मे आई और नाबालिग को रास्ते से बरामद कर लिया. इधर पुलिस ने आरोपी के घर पर भी छापेमारी की पर वह नहीं मिला. मंगलवार को पुलिस ने नाबालिग को न्यायलय में 164 का बयान दर्ज करवाने के लिए भेजा है. जिसके बाद पुलिस उसे परिजनों को सौंप देगी.















