
जमशेदपुर : देश के मध्यम वर्ग के लोगों एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया है. इससे पहले एक जुलाई को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इस बढ़ोतरी के साथ ही राजधानी रांची में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपया पहुंच गई. जो कल तक रांची में 917 रुपये था. इसी तरह जमशेदपुर में रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 899.50 रुपए पहुंच गयी. इसी तरह दिल्ली में रसोई गैस सिलिंडर 859.50 रुपये, कोलकाता में 886 रुपए, मुंबई में 859.50 रुपये और चेन्नई में 875.50 रुपये हो गया है.वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस की कीमत में 68 रुपये का इजाफा हुआ है. दिल्ली में अब कॉमर्शियल सिलिंडर का दाम बढ़कर 1618 रुपये हो गया है. इस महीने की शुरुआत में भी 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर के दाम में 73.5 रुपये का इजाफा किया गया था.



