
जमशेदपुर: कोल्हान के डीआईजी के फरमान का असर जमशेदपुर में दिखने लगा है. आपको बता दें सोमवार को डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने पूर्वी सिंहभूम जिले में अगले 15 दिनों तक नशेड़ियों एवं शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जाने का फरमान जारी किया था. इधर मंगलवार को उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से छह शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इनमें से बिरसानगर और परसुडीह थाना क्षेत्र के शराब कारोबारी बताए जा रहे हैं. वही इस संबंध में उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. विभाग ने छापेमारी के दौरान एक मोटरसाइकिल और कई लीटर अवैध शराब भी जब किए हैं. इधर उत्पाद विभाग की कार्यवाही के बाद शहर के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.







