जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां कपाली के डैमडुबी निवासी 20 वर्षीया विवाहिता शाहीन परवीन ने डोबो पुल से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर सोनारी थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवती को नदी से बाहर निकाला. गंभीर हालत में उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
युवती की मां के अनुसार, शाहीन की लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी हसमुद्दीन के साथ प्रेम विवाह किया था के तहत हुई थी. कुछ दिनों पूर्व ससुराल पक्ष से विवाद के बाद उसका पति उसे ट्रेन में बैठाकर मायके भेज गया था। तभी से वह मानसिक तनाव में थीगुरुवार को अचानक वह डोबो पुल पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों की गहराई से छानबीन की जा रही है











