जमशेदपुर : लॉयर्स डीफेंस की सोमवार को पुराना कोर्ट परिसर में आयोजित एक बैठक में आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर की जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. निर्णय के अनुसार इस अवसर पर साकची धालभूम क्लब में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
विनोद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार पूर्वक चर्चा करने के लिए आगामी 5 अप्रैल को अपराह्न 3:30 बजे से पुराना कोर्ट परिसर के नये भवन में पुनः बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से अक्षय कुमार झा, अमित कुमार, नवीन प्रकाश, नीरज कुमार, दिलीप सिंह, संजीव कुमार झा, केशव कुमार सिंह, सुनील कुमार मोहंती, अनिल कुमार तिवारी, जयद्रथ गोस्वामी, आशीष कुमार दत्ता, विद्युत नंदी, सुमन कुमार, सुभाष कुमार सिंह, पंचम सिंह, विनोद कुमार, सुशील कुमार शर्मा सहित 50 से ज्यादा अधिवक्ता मौजूद रहे.




