जमशेदपुर : जमशेदपुर लोको कॉलोनी पहाड़ी मां मंदिर कमेटी की सोमवार को आयोजित बैठक में मंदिर कमेटी का पुनर्गठन किया गया. यह कमेटी आगामी तीन वर्षों तक मंदिर का संचालन करेगी. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर लोको कॉलोनी स्थित पहाड़ी मां मंदिर कमेटी की की एक बैठक मंदिर परिसर में संपन्न हुई. इसमें पहाड़ी मां मंदिर कमेटी के महासचिव एम शिवा शंकर राव, कोषाध्यक्ष वाई दिलीप कुमार एवं तमाम लोको कॉलोनी निवासी उपस्थित रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी मां मंदिर का जीर्णोद्धार एवं आगामी 3 वर्षों के लिए मंदिर कमेटी का पुनर्गठन करना था. मंदिर कमेटी के पुनर्गठन में वेणुगोपाल अध्यक्ष एवं एम शिवाशंकर राव पुनः महासचिव मनोनीत किये गये. इसके अलावा वाइ दिलीप कुमार कोषाध्यक्ष बनाये गये. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में कॉलोनी वासी तमाम सदस्यों ने भी शिरकत की. सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस वर्ष मां पहाड़ी की पूजा का महोत्सव आगामी 3 मई से 9 मई तक आयोजित किये जाने की जानकारी देते हुए उसे उत्साह पूर्वक एवं भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया.



