
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 में संतोषी माता मंदिर को ही बेच देने का मामला सामने आया है. इसको लेकर www.sharpbharat.com ने पहले ही मामले को उठाया था. सोमवार को फिर से इस जमीन को घेरने की कोशिश की. मामले को लेकर मंदिर कमेटी के लोग कदमा थाना पहुंचे. कदमा थाना में ही दोनों पक्ष आपस में बहसा-बहसी कर लिये. इस दौरान आपस में भिड़ने की स्थिति उत्पन्न हो गयी. हालांकि, पुलिस की तत्परता दिखी और सबको वहां से हटा दिया गया. इसको लेकर जमीन माफियाओं का हाथ होने की बात बतायी जा रही है, जो उक्त जमीन को घेरने में लगे हुए है. मंदिर कमेटी के लोगों ने बताया है कि मंदिर में लगभग 20 से 25 दिनों से कुछ असामाजिक लोग जो बस्ती के है, वह मंदिर पर अपना कब्जा करना चाह रहे हैं, जिसके लिए वह हर तरह से कोशिश में लगे हुए हैं. उसमें वे 20 से 25 लोग मिलकर कभी-कभी दारू पीकर भी मंदिर में आ जाते हैं और मंदिर में घुस जाते हैं. इसका संज्ञान उपायुक्त, एसएसपी और डीआईजी को और कदमा थाना प्रभारी सभी को दिया गया है. 19 जुलाई की रात को कुछ लोग मंदिर में जबरन घुस गए और मंदिर में एक पंडित और उनकी माता और उनकी वाइफ पत्नी रहती हैं जिसे देखकर बस्ती वाले उन लोगों से कहा कि आप मंदिर में नहीं रह सकते हैं तब उन्होंने और कुछ लोगों को बुलाकर बस्ती के लोगों को साथ गाली-गलौज और मारपीट करने की कोशिश करने लगे, जिससे बस्तीवासी आक्रोशित होकर पहले तो थाना को फोन किया. फिर उन लोगों को खदेड़कर भगाया. काफी देर थाना नहीं आने पर बात बहुत आगे बढ़ बढ़ गया. उसके बाद थाना से कुछ लोग आने पर मामले को शांत कराया गया. उसी का आवेदन देने के लिए हम सभी बस्ती के लोग 20 जुलाई को लिखित शिकायत की गई, जिसे थाना अधिकारी ने नहीं लिया. अब मामले को लेकर वे लोग फिर से वरीय अधिकारियों के पास जा सकते है.

















