जमशेदपुर : मानगो नगर निगम प्रशासन की ओर से नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क अतिक्रमण कर गाड़ियां रखनेवालों, प्लास्टिक रखने वाले दुकानदारों एवं ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाने वाले दुकानदारों से कुल 7000 रुपये का जुर्माना वसूला गया. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य सड़क से गाड़ियों एवं सामानों को अंदर करवाया गया, साथ ही गाड़ियों एवं दुकानदारों से बाहर रखे गए सामानों आदि को सड़क से हटवा कर अंदर कराया गया. इस दौरान लोगों से अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी गई. लोगों को हिदायत दी गयी कि मुख्य सड़क के किनारे गाड़ी, सामान रखने पर ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न होती है जिससे शहर जाम रहता है. कई दुकानों की जांच की गई जिसमें ट्रेड लाइसेंस नहीं पाये जाने पर जुर्माना वसूल किया गया.(नीचे भी पढ़ें)
कार्यपालक पदाधिकारी ने क्षेत्र में प्रतिदिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्देश दिया है एवं अतिक्रमण कर रखे गए गैरेज, शोरूम, प्रतिष्ठान, दुकानदारों से जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर नगर प्रबंधक निशांत कुमार, दिनेश्वर यादव, अनामिका निशा बागे व अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे.



