
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत एनएच33 स्थित शारदा सिटी में शुक्रवार रात तीन चोर चोरी करने के उद्देश्य से घुसे थे. स्थानीय लोगों ने तीनो को चोरी करते पकड़ा और तीनो को पकड़ने के लिए दौड़े. हालांकि उनमें से दो चोर भागने में।सफल रहा और एक चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. इधर सूचना पाकर मानगो पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को किसी तरह इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. फिलहाल वह बेहोश है इस वजह से उसकी पहचान नही हो पाई है. मिली जानकारी के अनुसार तीन चोर शारदा सिटी में चोरी करने घुसे थे. इसी बीच लोगों ने उनमें से एक चोर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.







