
जमशेदपुरः जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत बड़ा हनुमान मंदिर के बाहर मवेशी की हड्डी फेंकने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने जवाहरनगर रोड नंबर 14 निवासी मोहम्मद सत्तार को गिरफ्तार किया है. आरोपी मो सत्तार ऑटो चलाता है. पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने अपना गुनाह भी कबूल किया है. जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय 1 विरेंद्र राम ने बताया कि 4 दिसंबर को मंदिर के बाहर एक बोरे में मवेशी की हड्डी मिली थी. इस मामले में हिंदू राष्ट्र सेना के अक्षय कोरा की ओर से लिखित शिकायत की गई थी. (नीचे भी पढ़े)
शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और सीसीटीवी फूटेज के माध्यम से मो सत्तार की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया. सीसीटीवी में दिख रहा है कि 4 दिसंबर तड़के 4 बजे एक ऑटो मंदिर के पास आकर मवेशी की हड्डी फेंकता है. पूछताछ में मो सत्तार ने बताया कि उसने माहौल को बिगाड़ने के लिए मवेशी की हड्डी को मंदिर के बाहर फेंका था. फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दे कि 4 दिसंबर को बड़ा हनुमान मंदिर के बाहर एक बोरे में मवेशी की हड्डी पाई गई थी. इस घटना के बाद हिंदू संगठन द्वारा रोष व्यक्त किया गया था.





