
जमशेदपुर : सैल्यूट तिरंगा के बैनर तले समाजसेवी डी डी त्रिपाठी एवं अनुराग वर्मा के दिशा – निर्देश में आयोजित खडंगाझाड़ राधिकानगर राधाकृष्ण प्रांगण में फ्री मेगा मेडिकल कैम्प सम्पन्न हुआ. जिसमें सैकड़ो लोगों के इलाज के लिए अतिरिक्त मुफ्त दवाएं भी दी गई. पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने संयुक्त रूप से किया. गौरतलब है कि इस मेगा कैंप में एक छत के नीचे हृदय रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ , आंख रोग विशेषज्ञ, कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ के अलावा कई फिजिशियन और डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं ब्रह्मानंद हॉस्पिटल की देखरेख में दिया. इस अवसर पर षाड़ंगी ने कहा कि कोरोना ने पूरे विश्व की व्यवस्था को पलट दी हैं और ये चुनौती अभी समाप्त नहीं हुआ है. बल्कि अलग अलग वेरिएंट के रूपों में सामने आ रहा हैं. वैसे समाज में कोई आगे बढ़कर सेवा के लिए कार्य करता हैं वो प्रशंसनीय हैं. अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा का लाभ पहुंचाई जा सके इसके लिए कई प्रयास किये जा रहे है. वहीं मेनका सरदार ने कहा कि ये कैम्प इस मायने में अभूतपूर्व है क्योंकि एक छत के नीचे सिर्फ जांच ही नहीं बल्कि इलाज और दवा की भी सुविधा लोगों को दी जा रही हैं. कार्यक्रम को सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ संजय गिरी, केरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या जी उमा , आनंद विहार सोसाइटी के अध्यक्ष आदरणीय पांडेय, मिली दास, समाजसेवी अरविंद दुबे, पी के दास अंकित आनंद, विनीत जयसवाल ,पंकज मिश्रा उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन माला त्रिपाठी ने किया जबकि स्वागत संबोधन अनुराग वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन घनश्याम पांडेय ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय सिंह, अशोक गुप्ता, राजू डॉन, राजकुमार शर्मा, शंकर, अजय ठाकुर, जोगिंदर, नन्हकू, तूफान सिंह, चंदेश्वर प्रसाद सिंह एवं अन्य का सराहनीय योगदान रहा.





