
जमशेदपुर : शुक्रवार को 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण प्रारंभ हुआ. कदमा के टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे, जिनमें से बहुत से युवा निराश होकर वापस लौट गए. क्योंकि यहां संख्या टीका की सीमित था. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने उक्त जानकारी दी. उन्होंने टीकाकरण के बारे में वहां के कमांडर से जानकारी भी प्राप्त की. देवेंद्र सिंह ने कहा कि बहुत से केंद्रों पर जहां 45 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण आज बंद था, जिन लोगों की दूसरे डोज की अवधि पूरी हो गई थी, उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा. सरकार की अव्यवस्था का यह जीता-जागता उदाहरण है. राज्य के मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री अपनी अजीब हरकतों के लिए मशहूर हैं. एक दिन पहले ही अपने कार्यालय में 18 साल के ऊपर अपने चेलों का कोविड-19 टीका लगवाना प्रारंभ कर दिया. सीएम और डीएम देखते ही रह गए. सख्त कार्रवाई होनी चाहिए?





