जमशेदपुर : जमशेदपुर की मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी टाटानगर द्वारा “आनंद सबके लिए के” अंतर्गत शनिवार को गोलमुरी के केरला समाजम हिंदी मीडियम स्कूल में सत्तू वितरण किया गया.
अध्यक्ष मोहित मूनका ने कहा ऐसा माना जाता है कि सत्तू छात्रों के लिए बहुत उपयोगी होता है जो उन्हें अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है. यह कार्यक्रम विजय सरायवाला बासुकी नाथ फ्लावर मिल्स जुगसलाई द्वारा सत्तू छात्रों को सहायता प्रदान की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान सकूल के सभी प्रधानाचार्य, अध्यापक, शिक्षक ने इस कार्यक्रम को उत्साह से स्वीकार किया और इस योजना का प्रतिनिधित्व करने वाली स्टील सिटी शाखा को धन्यवाद दिया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच स्टील शाखा के अध्यक्ष मोहित मूनका, सचिव सौरव सोनथलिया, कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, संयोजक पंकज मुनका, मनीष चौधरी, आलोक अग्रवाल आनंद गोयल, रोहितअग्रवाल, अनिमेष चापोलिया, विकास अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, पवन च्वाचारिया, मनीष अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.




