जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश के बाद तेज धूप ने शनिवार को लोगों का पसीना छुड़ा दिया. अचानक मौसम बदलने से लोग बीमार हो सकते है. इस दौरान खासकर बच्चे और बुजुर्गों को सचेत रहने की आवश्यकता है. वहीं शुक्रवार को मौसम पूर्वानुमान में बताया गया था कि तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. वहीं यह पूर्वानुमान अगले पांच दिनों के लिए है. वही शनिवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 37. 8 डिग्री सेल्सियस और 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रविवार को भी तेज धूप खिली रहेगा और लोगों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ेगा.



