
जमशेदपुर : विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच की ओर से अपने दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन और जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से जुगसलाई में किया गया. इस दौरान कुल 130 लोगों ने पंजीकरण करवाया, जिनमे से 103 लोगों ने रक्तदान किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह वर्चुअल तरीके से शामिल हुए. वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में युवा क्रिकेटर सौरभ तिवारी मौजूद रहे. शाखा अध्यक्ष अमित खंडेलवाल ने कहा कि मंच के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृति में ये रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि बारिश के कारण रक्त संग्रह करने में थोड़ी परेशानी जरूर आई हैं, लेकिन लोगो में उत्साह की कमी नहीं हैं. वहीं शाखा सचिव विवेक पुरोहित ने बताया कि इस शिविर में ऐसे कुछ लोगो से सम्पर्क बना जो प्लेटलेट्स डोनेट करने की रुचि रखते है और ब्लड बैंक की ओर से जरूरत होने पर इन रक्तदाताओं से पलेटलेट्स डोनेट करवाया जाएगा. मंच के कोषाध्यक्ष जय पारीक ने बताया कि राष्ट्र के संघठन विस्तार कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए शिविर में सदस्यता अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि दिनेश अग्रवाल के साथ अन्य साथियों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा हैं. इस दौरान शाखा सदस्यों द्वारा क्रिकेटर युवा सौरभ तिवारी,पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी अशोक गोयल,विजय आनंद मूनका एवम् नंद किशोर अग्रवाल,भाजपा जिला संगठन मंत्री नंद जी प्रसाद,मंडलीय उपाध्यक्ष अजय चेतानी,प्रांतीय संयोजक लीपू शर्मा,





