जमशेदपुर : जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में चल रहे मीडिया कप क्रिकेट 2023 में शुक्रवार को डैसिंग दलमा और जांबाज जुबिली ने अपने अपने मेच जीते. सुबह खेले गए पहले मैच में डेसिंग दलमा ने कालीमाटी सुपरकिंग्स को आठ रन से हरा दिया. टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेसिंग दलमा ने 15 ओवर में चार विकेट पर 121 रनों का स्कोर खड़ा किया. दलमा की ओर से शुभदर्शी ने 46 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 52 रन बनाए.(नीचे भी पढ़े)

श्याम सुंदर ने आकर्षक बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 31 रन बनाए। प्रसेनजीत ने नौ रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए कालीमाटी सुपरकिंग्स की टीम 15 ओवर में 113 रन ही बना सकी. कालीमाटी की ओर से नेसार अहमद ने 48 गेंदो पर पांच चौके की मदद से 56 रनों की अविजित पारी खेली. प्रशांत सिंह ने पांच गेंदो पर नौ रन बनाए. जाहिद खान ने 18 गेंदो पर 13 रन जोड़े. प्रसेनजीत ने दो विकेट लिए। शुभदर्शी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.(नीचे भी पढ़े)
जांबाज जुबिली ने पांच विकेट से जीत दर्ज की
कीनन स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए दूसरे मैच में जांबाज जुबिली ने हुडको हीरोज के पांच विकेट से हरा दिया. टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हुडको हीरोज की टीम 14.3 ओवर में 92 रनों के योग पर सिमट गई. हुडको हीरोज की ओर से अंशु ने 17 रन, ब्रजेश ने 16, कप्तान रत्नेश तिवारी ने 12 रन और त्रिलोचन ने नौ रन बनाए. जांबाज जुबिली की ओर से रंधीर ने दो, सुरेंद्र ने दो, आनंद ने दो, रविशंकर ए ने दो, चंदन और प्रियदर्शी को एक-एक विकेट मिला.(नीचे भी पढ़े)
25 अतिरिक्त रनों का भी योदगान रहा. लक्ष्य का पीछा करते हुए जांबाज जुबिली ने 12.2 ओवर में पांच विकेट पर 95 रन बनाकर मैच जीत लिया. जयप्रकाश ने दस गेंदो पर तीन चौके की मदद से 15 रन, आनंद कुमार ने 23 गेंदो पर चार चौके की मदद से 25 रन बनाए. प्लेयर आॅफ द मैच रविशंकार प्रसाद ने 16 गेंदो पर 26 रन जोड़े.



