जमशेदपुर: कपाली के ताज नगर में सोमवार को गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा रफीजा परवीन अचानक बेहोश हो गई. इससे वहां छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई. स्कूल प्रबंधन ने फौरन छात्रा रफीजा परवीन के पिता शेख रफीक को फोन किया. इसके बाद छात्रा को एमजीएम अस्पताल लाया गया.(नीचे भी पढ़े)
यहां छात्रा को इमरजेंसी तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिला. परिजन गोद में उठाकर उसे इमरजेंसी तक ले गए. इमरजेंसी में कोई बेड खाली नहीं मिला और जमीन पर लेटा कर छात्रा का इलाज हुआ, इससे परिजन नाराज हुए.



