जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में रामार्चा पूजा का आयोजन हुआ. सुबह से ही पूजा प्रारंभ हुई. बतौर मुख्य यजमान विधायक सरयू राय थे और उनके साथ 150 से अधिक महिलाएं, भाजमो पुरूष कार्यकर्ता समर्थक पूजा में बैठे थे. पूजा कराने वाले पुरोहितों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गुरूपुर्णिमा के दिन इस पूजा का आयोजन होता है. पांच आवरण में पूजा हुई. यह पूजा का महत्व बहुत अधिक बताया गया है. पूजा करने से अधिक फल प्रसाद ग्रहण करने से और प्रसाद का वितरण करने का होता है. (नीचे भी पढ़ें)

यह पूजा तीनों तापो को हरने वाली है एवं चारो पुरुषार्थों ‘‘ अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष को प्रदान करने वाली है. इस पूजा में भगवान राजा राम, उनके परिवार सहित 33 कोंटी देवी- देवता की पुजा-अराधना की गई. पूजा का समापन शाम हवन के पश्चात संपन्न हुआ. बिहार से आए पुरोहित गौरी कांठ ठाकुर, स्थानीय पुरोहित विनोद पांडेय, धंजी पांडेय सहित अन्य पुजारियों ने पूजा संपन्न कराया. पूजा में भाजमो के तमाम कार्यकर्ता, समर्थक, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु, पुजारी शामिल हुए. सावन के पहले दिन 4 अप्रैल मंगलवार को सुबह 7.30 बजे से जमशेदपुर के बारीडीह कार्यालय में भगवान शंकर का रूद्राभिषेक होगा. (नीचे भी पढ़ें)
तत्पश्चात दोपहर 12.30 बजे से प्रसाद का वितरण होगा, जो रात्रि 11 बजे तक चलेगा. पूजन कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र तिवारी, शैलेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह पप्पु, राम नारायण शर्मा, सुबोध श्रीवास्तव, शिव शंकर सिंह, कविता परमार, मंजु सिंह, उदेय सिंघदेव, विजय महतो, अरूण सिंह, रविंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, जगन्नाथ साही, हरेराम सिंह, सुधीर सिंह सहित भाजमो प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, बिहार एवं झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ो लोग उपस्थित हुए.



