
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के आउसोर्स सफाईकर्मियों ने सरकार के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है. वैसे फिलहान इन्होंने अपनी परेशानियों से अस्पताल के अधीक्षक को अवगत करा दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सफाई कर्मचारी संघ के संरक्षक जयंत चौबे ने बताया कि कोरोना के खिलाफ जारी जंग के शुरूआत में ही राज्य और केंद्र सराकर की ओर से सफाइकर्मियों को भी पचास लाख का बीमा किए जाने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन तीन महीना बीत जाने के बाद भी अस्पताल के आउटसोर्स सफाईकर्मियें को न तेो बीमा का लाभ मिल रहा है, न ही इस संबंध में अस्पताल प्रशासन कुछ बता रहा है. साथ ही उन्होंने बताया कि कोल्हान के इस सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में कोरोना सहित कई गंभीर रोगियों का इलाज चल रहा है, जिसकी देखरेख महज चालीस सफाई कर्मियों के जिम्मे है. उन्होंने बताया कि इन दो प्रमुख मांगों को लेकर पिछले कई सालों से असप्ताल के आउटसोर्स सफाइकरमी आंदोलित हैं, लेकिन इस दिशा में न तो अस्पताल प्रशासन ही कोई सार्थक पहल कर रही है. न ही सराकरा या सरकारी तंत्र. वैसे उन्होंने साफ कर दिया है. कि अगर अभ भी उनकी मांगो पर विचार नहीं किया गया तो, जल्द ही आनेवाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जा सकता है.







