
आरोपी, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भरती एक विधवा महिला के साथ मेडिकल वार्ड में बलात्कार का मुद्दा गरमाया हुआ है. इस मामले में पुलिस लगातार शिकायतकर्ता से पूछताछ की है. उसके साथ भरती महिलाओं से भी पूछताछ की है. संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने खंगाला है, जिसकी तस्वीर की पहचान शिकायतकर्ता ने भी कर ली है. इसके बाद से उक्त आरोपी की तलाश शुरू हो गयी है. आपके लोकप्रिय न्यूज पोर्टल www.sharpbharat.com ने शुक्रवार को ही इस आरोपी की तस्वीर को जारी कर दी थी, जो सही साबित हुई. इस आरोपी का सीसीटीवी फुटेज से तस्वीर को निकाला गया है. पुलिस आरोपी की पहचान करने की काफी कोशिश की.

आरोपी को पकड़ने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने की कोशिश की, लेकिन अब तक वह पुलिस की पकड़ से दूर है. इसको देखते हुए जमशेदपुर पुलिस ने आरोपी की तस्वीरों को जारी किया है. इस तस्वीर में आरोपी की तस्वीर को जारी किया गया है और जनता से अपील की गयी है कि अगर उससे संबंधित कोई जानकाकरी है तो उसको पुलिस को उपलब्ध कराये. सूचना देने वाले का नाम और पता को गुप्त रखा जायेगा और उसके बदले सूचना देने वाले को दस हजार रुपये का ईनाम दिया जायेगा. इसके लिए बकायदा जमशेदपुर के एसएसपी, जमशेदपुर के सिटी एसपी, जमशेदपुर के सिटी डीएसपी और साकची के थाना प्रभारी का नंबर भी जारी किया गया है. अब पुलिस इस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है.














