जमशेदपुर : जमशेदपुर में बुधवार को एमजीएम अस्पताल में महिला की गलत तरीके से ऑपरेशन करने का मामला प्रकाश में आया है. जहां परिजनों ने न्याय की गुहार अधीक्षक से लगायी है. परिजन में महिला के पति कोकिल कर्मकार ने बताया कि वह 3 फरवरी से अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया था. वह पटमदा के बारुडीह थाना का रहने वाला है. उसकी पत्नी गर्भवती थी. जिसके बाद एमजीएम में उसका नॉर्मल डिलीवरी हुआ. नॉर्मल डिलीवरी के पश्चात चिकित्सक ने बताया कि उसके बच्चेदानी में शिकायत है. जिसके बाद पुन: उसका दूसरा ऑपरेशन किया गया. जिसके पश्चात लगातार तीन-तीन ऑपरेशन किया गया. उसके बावजूद महिला ठीक नहीं हो पायी है. (नीचे भी पढ़ें)
कोकिल कर्मकार ने मामले की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से भी की थी. जिसके बाद उन्हें धमकी दिया जाने जाने लगा. वहीं अब चिकित्सकों द्वारा मरीज को रेफर किया जा रहा है. उनकी मांग है कि अगर उनकी पत्नी को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी अस्पताल के चिकित्सकों की होगी.




