आदित्यपुर: बुधवार की सुबह टाटा से चाईबासा जा रहे एक यात्री बस में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई. हालांकि चालक दल के सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. जहां समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से निकाला गया एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया. वैसे सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और तत्काल संभावित खतरे को टाल दिया.(नीचे भी पढ़े)
घटना टाटा- चाईबासा मुख्य मार्ग पर कुजू के समीप की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार कुजू के समीप टाटा की ओर से आ रहे यात्री बस के इंजन में अचानक आग लग गई. चालक को इसका आभास होते ही फौरन गाड़ी रोक कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.




