
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के गायनिक वार्ड में इलाज के आभाव में जच्चा और बच्चा की मौत के बाद परिसर में जमकर हंगामा हुआ था. इधर सोमवार को मृतक के परिजन साकची थाना पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाना के बाहर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए. परिजनों ने मांग की है कि प्रशासन संबंधित डॉक्टर की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे और उन्हे मुआवजा दिया जाए. मुआवजे के रूप में परिजनों ने 25 लाख रुपए और एक नौकरी की मांग की है. साकची पुलिस द्वारा आश्वासन के बाद सभी ने प्रदर्शन खत्म किया. बता दे कि रविवार को बागबेड़ा निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा के बाद एमजीएम अस्पताल के गायनिक वार्ड में भर्ती कराया गया था. डेढ़ घंटे तक उसका इलाज नहीं करने से उसकी मौत हो गई थी. बाद में उसे कोरोना पॉजिटिव बताया गया था.













