चाकुलिया : बहरागोड़ा विधायक समीर महंती ने सोमवार को चाकुलिया की कालियाम पंचायत के कालाझरिया गांव में आदिवासी संस्कृति कला केंद्र का शिलान्यास किया. विगत चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों ने श्री महंती से कला संस्कृति भवन का निर्माण कराने की मांग की थी. विधायक बनने के बाद समीर महंती ने आज उसका शिलान्यास कर अपना वायदा पूरा किया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रखंड सचिव बलराम महतो, मुखिया दासो हेंब्रम, निर्मल महतो, बुलबुल मंडल, चांदराय मांडी, शिवा मांडी समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
बहरागोड़ा के छोटा पारूलिया में क्लब भवन का शिलान्यास
इसी तरह विधायक ने सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल क्षेत्र अंतर्गत छोटापारूलिया गांव में विधायक निधि से स्वीकृत क्लब भवन का भी शिलान्यास किया. मौके पर श्री महंती ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने क्लब भवन निर्माण की स्वीकृति दी है जिसका आज शिलान्यास हुआ. उन्होंने ग्रामीणों से इसके निर्माण में सहयोग कर उसे गुणवत्ता पूर्वक पूरा कराने को कहा. मौके पर मुन्ना होता, जितेन्द्र ओझा, कमल दत्त, हिमांशु सोम, पिंटू दत्ता, दुर्गा मन्ना, दिलीप नायक समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



