
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत बीएच एरिया रोड नंबर 2 निवासी 17 वर्षीय आयशा खान मंगलवार सुबह से अपने घर से समान लेने की बात कहकर घर से निकली फिर वापस नहीं आई. इधर जब आयशा काफी देर तक घर वापस नहीं आई तो घर वालों ने अपने स्तर से उसे ढूंढने की कोशिश की पर आयशा का कुछ पता नहीं चला. आयशा की मां नूर जहां ने उसके गुमशुदा होने की सूचना कदमा थाने में दी. नूर जहां से बताया कि आयशा मुंबई में अपने नानी के यहां रहती थी, वह पिछले साल लॉकडाउन लगने के दौरान शहर आई थी. मंगलवार सुबह वह समान लेने की बात कहकर घर से निकली फिर वापस नहीं आई. नूर जहां ने बताया कि आयशा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.




