
जमशेदपुर : टाटा स्टील के तीन विभाग का ज्वाइंट डिपार्टमेंट काउंसिल (जेडीसी) का उद्घाटन बुधवार को हुआ. इसमें सर्वप्रथम लाइम प्लांट जहां से खुद अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु चुनाव जीतकर आते हैं, उसका उदघाटन हुआ जबकि उसके बाद न्यू बार मिल की शुरुआत हुई, जहां से महामंत्री सतीश कुमार सिंह आते हैं और शाम में एलडी 2 विभाग का उदघाटन हुआ, जहां से डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह आते हैं. एलडी 2 में चीफ गेस्ट अनिल पुजारी थे. लाइम प्लांट और न्यू बार मिल में चीफ अक्षय खुल्लर थे. तीनों विभाग में जेडीसी को कैसे मजबूत किया जाए, आगे की दिशा तय किया गया और कार्यप्रणाली पर चर्चा हुई. विभागीय कमेटी मेंबर, तीनों जगह मौजूद थे. विभागीय मैनेजमेंट के लोग भी उपस्थित थे. (नीचे देखे पूरी तस्वीर)





