जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-1 श्याम नगर निवासी 24 वर्षीय प्रदीप साव के लापता होने का मामला सामने आया है. परिवार की ओर से उलीडीह ओपी में दर्ज आवेदन के अनुसार प्रदीप साव 30 नवंबर की रात करीब 9 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे. परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. परिवार का आरोप है कि स्थानीय युवकों कुन्दन पोलियो, रवि बाला और बाबू उर्फ लूडो ने प्रदीप के साथ मारपीट की थी. बताया गया कि आरोपितों ने प्रदीप को श्याम नगर के पास नदी किनारे ले जाकर पिटाई की. तब से उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है और उसका कोई पता नहीं चल पाया है. (नीचे भी पढ़ें)
परिजनों ने आशंका जताई है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अनहोनी हो सकती है. परिवार ने प्रदीप का हुलिया भी पुलिस को उपलब्ध कराया है, जिसकी ऊंचाई लगभग 5 फीट 2 इंच, रंग सावला है. घटना के समय ब्लू जीन्स, ग्रे स्वेटर और ब्लू चप्पल पहने हुए थे. आवेदन दीपक साव की ओर से दिया गया है, जिन्होंने भाई की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है.



