रांची / जमशेदपुर : झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा. वहीं मंगलवार की सबसे सर्द रात गुमला जिला का था, जहां का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे अधिक गर्मी वाला जिला चाईबासा 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही 7 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया, जिसमें गुमला के साथ साथ डाल्टेनगंज, गोड्डा, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा शामिल है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही जमशेदपुर में बुधवार सुबह 9 बजे तक धुंध और कोहरा छाया रहा, इसके पश्चात धूप खिली. बदलते हुए मौसम को लेकर रांची केंद्र के मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जारी किया है. उन्होंने बताया कि राज्य में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. वही धुंध के बाद आसमान साफ होगा. इसके साथ ही राज्य में दो दिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. (नीचे भी पढ़ें)
ये जिले शीतलहर की चपेट में – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 5 और 6 दिसंबर को राज्य के गुमला, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिले में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
जिले का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
जिला — अधिकतम — न्यूनतम तापमान
रांची – 24.6 डिग्री सेल्सियस – 11.0 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर – 28.3 डिग्री सेल्सियस – 12.6 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज – 28.0 डिग्री सेल्सियस – 9.6 डिग्री सेल्सियस
बोकारो – 24.1 डिग्री सेल्सियस – 11.5 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा – 29.4 डिग्री सेल्सियस – 12.4 डिग्री सेल्सियस
देवघर – 26.3 डिग्री सेल्सियस – 11.5 डिग्री सेल्सियस
कोडरमा – 25.0 डिग्री सेल्सियस – 11.3 डिग्री सेल्सियस
गोड्डा – 27.7 डिग्री सेल्सियस – 10.3 डिग्री सेल्सियस
गुमला – 24.2 डिग्री सेल्सियस – 7.9 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग – 24.7 डिग्री सेल्सियस – 9.2 डिग्री सेल्सियस
खूंटी – 26.0 डिग्री सेल्सियस – 10.1 डिग्री सेल्सियस
लातेहार – 20.2 डिग्री सेल्सियस – 10.3 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा – 23.6 डिग्री सेल्सियस – 10.4 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ – 27.8 डिग्री सेल्सियस – 11.8 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा – 27.5 डिग्री सेल्सियस – 11.2 डिग्री सेल्सियस
जगन्नाथपुर – 27.6 डिग्री सेल्सियस – 11.7 डिग्री सेल्सियस.



