जमशेदपुर : 1 अप्रैल से भारतीय सेना के कैंटीनों में बिकने वाला लिकर (शराब) पूरे राज्य में रहने वाले सेना, पूर्व सैनिक एवं वीर नारियों के लिए वैट में छूट वाले पत्र पर साइन की वजह से बंद हो गया था. इससे सेना की कैंटीन सुविधा से पूरे राज्य के सैनिक परिवार वंचित थे. इसकी जानकारी विगत 15 अप्रैल को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को मैसेज करके दिया गया. शहर वापसी के बाद सरयू राय ने संबंधित विभाग के सचिव से बात कर सेना की कैंटीन सुविधा को कायम करने का बार-बार आग्रह किया. इसके फलस्वरुप 28 अप्रैल को वैट में छूट का पत्र साइन हुआ और 29 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सैनिकों की कैंटीन सुविधा चालू हुई. इसके बाद दो दिनों में ओडिशा, चाईबासा, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम के हजारों सैनिकों ने कैंटीन सुविधा का लाभ उठाया. सभी सैनिकों में सरयू राय के प्रति सम्मान का भाव दिखा. जबकि स्थानीय सांसद विद्युत त्वरण महतो, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के प्राइवेट सेक्रेटरी एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने भी अपने स्तर से प्रयास किया था. मगर कामयाबी विधायक सरयू राय को मिला. पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें आर्मी एयर फोर्स और नेवी से सेवानिवृत सैनिक सदस्य शामिल थे. उनके आवास पर उन्हें सम्मानित कर आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में शामिल सदस्यों में सुशील कुमार सिंह, राजीव रंजन, दिनेश सिंह, डॉक्टर कमल शुक्ला, मिथिलेश सिंह, सतनाम सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव शामिल थे.



