• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 25, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mla saryu roy : इंडियन फार्मेसी एक्ट-1948 के आधार पर स्पष्ट नियम बनाने की सरकार को नसीहत, सरयू राय ने कहा – नियमावली नहीं, इसलिए बेलगाम है झारखंड का फार्मेसी सेक्टर

Jamshedpur mla saryu roy : इंडियन फार्मेसी एक्ट-1948 के आधार पर स्पष्ट नियम बनाने की सरकार को नसीहत, सरयू राय ने कहा – नियमावली नहीं, इसलिए बेलगाम है झारखंड का फार्मेसी सेक्टर
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड के फार्मेसी सेक्टर की मौजूदा व्यवस्था पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में फार्मेसी को लेकर स्पष्ट नियमावली नहीं होने के कारण पूरा फार्मेसी सेक्टर बेलगाम हो गया है. सरकार को इंडियन फार्मेसी एक्ट, 1948 को ध्यान में रखते हुए राज्य की अपनी स्पष्ट नियमावली बनानी चाहिए और उसी के आधार पर पूरे राज्य में फार्मेसी सेक्टर का संचालन सुनिश्चित करना चाहिए. रांची कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरयू राय ने कहा कि जिस सरकार के नियम अस्पष्ट होते हैं, उस व्यवस्था में तेज दिमाग वाले लोग नियमों की खामियां खोजकर उसका गलत फायदा उठाते हैं. उन्होंने कहा कि यही कारण है कि फार्मेसी सेक्टर जिन उद्देश्यों के लिए बनाया गया है, वे आज तक पूरी तरह हासिल नहीं हो पा रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि फार्मेसी सेक्टर में चंद बड़े लोग फार्मासिस्टों को अपने हिसाब से चलाते हैं. स्थिति इतनी गंभीर है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव को भी कई बार कोई फैसला लेने में परेशानी महसूस होती है. फार्मेसी सेक्टर को जनोपयोगी बनाने पर जोर देते हुए सरयू राय ने कहा कि आज के दौर में बीमारियां बढ़ी हैं. ऐसे में बाजार में सस्ती दवाओं का प्रचलन बढ़ाना जरूरी है. सरकार भी चिकित्सकों से सस्ती दवाएं लिखने की बात कहती है, लेकिन चिकित्सक महंगी दवाएं प्रेस्क्राइब करते हैं. उन्होंने कहा कि जरूरी है कि सस्ती दवाएं लिखी जाएं, ताकि आम आदमी उन्हें खरीद सके। ऐसा होने से ही फार्मा सेक्टर भी आगे बढ़ सकेगा. सरयू राय ने फार्मेसी सेक्टर में योग्य लोगों को आगे लाने की जरूरत बताई. उन्होंने फार्मेसी कौंसिल में योग्य लोगों की नियुक्ति नहीं होने पर अफसोस जताया. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि जब फार्मेसी कौंसिल में रजिस्ट्रार जैसे पदों पर अपने चहेतों को नियुक्त किया जाएगा तो इस सेक्टर का भला कैसे होगा? उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में योग्यता को कोई तरजीह नहीं दी जाती. फार्मेसी कॉलेजों की संख्या बढ़ने पर भी सरयू राय ने सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि झारखंड में फार्मेसी कॉलेज मशरूम की तरह खुल गए हैं. बहुतेरे कॉलेज ऐसे हैं, जो कॉलेज होने की अर्हता नहीं रखते, फिर भी चल रहे हैं. ऐसे कॉलेजों से पढ़कर निकलने वाले बच्चे आगे क्या करेंगे? उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों को देखकर सवाल उठना स्वाभाविक है. इससे कॉलेज की बदनामी तो होगी ही, साथ ही पूरे फार्मेसी सेक्टर पर भी सवाल उठेंगे. सरयू राय ने कहा कि फार्मा सेक्टर में अच्छे और योग्य लोगों को आना चाहिए. अच्छे लोग आएंगे तो फार्मा सेक्टर नई ऊंचाइयों को छू सकेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए जरूरी है कि व्यवस्था पारदर्शी हो, योग्य लोगों को जिम्मेदारी मिले और फार्मेसी सेक्टर के संचालन के लिए स्पष्ट नियमावली हो. उन्होंने कहा कि राज्य की फार्मेसी कौंसिल और फार्मेसी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. तेज दिमाग वाले लोग कानूनों में कुछ छिद्र खोज लेते हैं और फिर उसका बेजा इस्तेमाल करते हैं. इससे व्यवस्था प्रभावित होती है और राज्य की बदनामी होती है. कार्यक्रम में रांची कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह, झारखंड उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता राजीव कुमार, झारखंड के पूर्व गृह सचिव एन.एन. पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jharkhand bjp proud : पीएम नरेंद्र मोदी ने किया झारखंड भाजयुमो की 17 सदस्यीय टीम में शामिल जमशेदपुर के युवा कार्यकर्ता प्रदीप मुखर्जी से ‘जोहार’ कहकर जाना सेवा कार्यों का अनुभव, video
खबर

Jharkhand bjp proud : पीएम नरेंद्र मोदी ने किया झारखंड भाजयुमो की 17 सदस्यीय टीम में शामिल जमशेदपुर के युवा कार्यकर्ता प्रदीप मुखर्जी से ‘जोहार’ कहकर जाना सेवा कार्यों का अनुभव, video

September 25, 2026
Jamshedpur school function – राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रस्वर, 22 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने एक साथ किया गया सामूहिक गायन
खबर

Jamshedpur school function – राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रस्वर, 22 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने एक साथ किया गया सामूहिक गायन

September 25, 2026
Adityapur disaster management traing : गम्हरिया आर्का जैन यूनिवर्सिटी में एनसीसी कैडेट्स के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित, सिविल डिफेंस के प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षु कैडेट्स को सिखाये आपदा प्रबंधन के गुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

jamshedpur ngo shivam shilp kala kendra : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शिवम शिल्प कला केंद्र की पहल, 100 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News