• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 25, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand bjp proud : पीएम नरेंद्र मोदी ने किया झारखंड भाजयुमो की 17 सदस्यीय टीम में शामिल जमशेदपुर के युवा कार्यकर्ता प्रदीप मुखर्जी से ‘जोहार’ कहकर जाना सेवा कार्यों का अनुभव, video

Jharkhand bjp proud : पीएम नरेंद्र मोदी ने किया झारखंड भाजयुमो की 17 सदस्यीय टीम में शामिल जमशेदपुर के युवा कार्यकर्ता प्रदीप मुखर्जी से ‘जोहार’ कहकर जाना सेवा कार्यों का अनुभव, video
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार को काशी से वडनगर की यात्रा पर निकले युवाओं से संवाद किया. इस दौरान युवाओं ने यात्रा के दौरान गांवों एवं विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात, सेवा कार्यों और जनसरोकार से जुड़े अपने अनुभव प्रधानमंत्री के साथ साझा किए. इस संवाद में झारखंड से यात्रा पर गई भाजयुमो की 17 सदस्यीय टीम में शामिल जमशेदपुर महानगर के सुंदरनगर मंडल निवासी एवं भाजयुमो झारखंड के प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रदीप मुखर्जी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा संवाद किया. प्रधानमंत्री ने प्रदीप मुखर्जी का ‘जोहार’ कहकर अभिनंदन किया और काशी से वडनगर तक की अब तक के यात्रा के दौरान मिले अनुभवों के बारे में जानकारी ली. (नीचे भी पढ़ें)

प्रदीप मुखर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान गांवों में भ्रमण करते हुए स्वच्छता से जुड़े कार्यों में योगदान देने वाले स्वच्छताकर्मियों से मिलने और उनका सम्मान करने का अवसर मिला. उन्होंने बताया कि स्वच्छताकर्मियों ने बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता कर्मियों को सम्मान और प्रोत्साहन दिए जाने से समाज में उनके प्रति सोच और सम्मान की भावना में सकारात्मक बदलाव आया है. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजनीतिक दल के कार्यकर्ता होने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं की है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा का उद्देश्य केवल वोट बैंक तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज के हर वर्ग के सम्मान और उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए. प्रधानमंत्री ने स्वच्छता सेवा में लगे सभी लोगों के योगदान का सम्मान करने और उनके कार्यों के प्रति समाज में सम्मान की भावना विकसित करने पर जोर दिया. प्रदीप मुखर्जी ने यात्रा के दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों से मुलाकात और संवाद के अनुभव भी प्रधानमंत्री के साथ साझा किए. उन्होंने बताया कि जमीनी स्तर पर लोगों से मिलने के दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से बातचीत कर उनके अनुभव जानने का अवसर मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है. अभियान के माध्यम से सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. काशी से वडनगर तक की यात्रा भी इसी क्रम का हिस्सा है, जिसमें युवाओं को जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने, उनकी समस्याओं एवं अनुभवों को समझने और सेवा कार्यों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है. प्रधानमंत्री के साथ हुए इस सीधे संवाद को प्रदीप मुखर्जी ने अपने लिए विशेष अनुभव बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा ‘जोहार’ कहकर संवाद शुरू करना झारखंड की संस्कृति और अस्मिता के प्रति सम्मान को दर्शाता है. प्रदीप मुखर्जी ने कहा कि हर भाजपा कार्यकर्ता का सपना होता है कि उसे कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद का अवसर मिले. एक कार्यकर्ता के रूप में उनका यह सपना साकार हुआ है. यह मेरे जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव है, जिसे मैं सदैव संजोकर रखूंगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का संदेश सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है कि संगठनात्मक दायित्वों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा और सामाजिक बदलाव के लिए निरंतर कार्य किया जाए.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur school function – राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रस्वर, 22 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने एक साथ किया गया सामूहिक गायन
खबर

Jamshedpur school function – राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रस्वर, 22 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने एक साथ किया गया सामूहिक गायन

September 25, 2026
Adityapur disaster management traing : गम्हरिया आर्का जैन यूनिवर्सिटी में एनसीसी कैडेट्स के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित, सिविल डिफेंस के प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षु कैडेट्स को सिखाये आपदा प्रबंधन के गुर

tata steel colours awarded : टाटा स्टील कलर्स को 20वें सीआइआइ ईस्टर्न रीजन एसएचइ एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में सम्मान, बढ़ा मान
खबर

tata steel colours awarded : टाटा स्टील कलर्स को 20वें सीआइआइ ईस्टर्न रीजन एसएचइ एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में सम्मान, बढ़ा मान

September 25, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

jamshedpur ngo shivam shilp kala kendra : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शिवम शिल्प कला केंद्र की पहल, 100 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News