जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से सोमवार को बिहार विधान परिषद की एमएलसी और बिहार जदयू की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. भारती मेहता ने उनके बिष्टुपुर स्थित कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की. डॉ. भारती मेहता ने श्री राय का कुशलक्षेम पूछा. दोनों के बीच अनौपचारिक चर्चा हुई. डॉ. भारती के साथ झारखंड राज्य नोनिया महासंघ के लोग भी श्री राय से मिलने आए थे. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर शिव कुमार चौहान, सुरेश महतो, मैनेजर प्रसाद, संजीत सिंह उर्फ महतो, प्रभुनाथ प्रसाद, विनोद कुमार, वीरेंद्र महतो, सुरेंद्र प्रसाद, शत्रुघ्न महतो, कृष्णा देवी, मंजू देवी, रीना देवी, सुरेंद्र प्रसाद, दूधनाथ महतो, अंशुल शरण, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अमित शर्मा, अजय कुमार, मंजू सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे.




