
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने भाजपा के नेताओं के लगाये गये आरोपों का जवाब दिया है. सरयू राय ने अपने बयान में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के नज़दीकी लोगों का पिछले कुछ दिनों से उनके विरूद्ध बयान आ रहा है. पहले अभय सिंह ने और बुधवार को देवेन्द्र सिंह ने मुझ पर आरोप लगाया है और युगांतर भारती से मेरे संबंधों की जांच सीबीआई से कराने की मांग है. उन्होंने कहा है कि वे गुरुवार को औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से और गृह मंत्री अमित शाह के सामने लिखित प्रस्ताव भेजेंगे कि रघुवर दास के नज़दीकियों द्वारा उनके ऊपर (सरयू राय पर) आरोप लगाये गये है. इन सारे आरोपों की जांच सीबीआइ से करा लें. उन्होंने कहा है कि वे इस प्रस्ताव को गुरुवार को सार्वजनिक भी कर देंगे. उन्होंने कहा है कि युगांतर भारती उनके (सरयू राय) द्वारा चलाये जाने वाले पर्यावरण संरक्षण अभियानों में विशेषज्ञों और उपकरणों के माध्यम से सहयोग करती है. उन्होंने कहा है कि वे अपने विधायक मद से कतिपय ख़रीदने के लिये उन्हें निधि प्रदान की है. ऐसा ही सहयोग यशवंत सिंहा, विद्युत वरण महतो, वीडी राम, निशिकांत दूबे, जेपीएन सिंह ने भी युगांतर भारती को अपने सांसद निधि से मदद की है. यह अनुचित है तो रघुवरवादी नेता अपनी ज़ुबान खोलें. ऐसी सहायता उन्होंने अन्य संस्थाओं की भी उन्होंने और अन्य ने किया है जो कि विधिसम्मत है.





