
जमशेदपुर : संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री सह सामाजिक संस्था मुस्कान के संयोजक प्रदीप कुमार भोजपुरिया की फूलवंती देवी (87) माता का रविवार की सुबह निधन हो गया। गोलमुरी केबुल टाउन निवासी भोजपुरी समाज के अग्रणी समाजसेवी प्रदीप भोजपुरिया की माता फूलवंती देवी (87 ) रविवार सुबह करीब 8:30 बजे टहलकर घर लौटीं। चाय पीने के बाद घर के आंगन पहुंचते ही गिर गई। उसके बाद स्वयं प्रदीप अपने लोगों के साथ टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जांच करने वाले चिकित्सकों ने हार्ट अटैक उनकी मौत की वजह बताई। उनकी अंतिम यात्रा कल सोमवार सुबह 10 बजे उनके केबुल टाउन आवास से निकलेगी. भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही भोजपुरी समाज मुस्कान के सदस्यों तथा उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।



