जमशेदपुर: लोकसभा में सांसद विद्युत वरण महतो ने नियम 377 के तहत जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में झाड़ग्राम-पुरुलिया के बीच नयी रेल लाइन बिछाने की मांग रखते हुए रेलमंत्री से इस मुद्दे पर शीघ्र विचार करने का आग्रह किया. उन्होने कहा कि क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से झाड़ग्राम और पुरुलिया के बीच रेल लाइन की मांग कर रहे हैं, जो अब तक पूरी नहीं हुई है. (नीचे भी पढ़े)
इस रेल लाइन के बनने से चांडिल, नीमडीह, बोडाम, पटमदा, काटिन, बांदवान और झाड़ग्राम के बीच की दूरी कम हो जाएगी. क्षेत्र में परिवहन सुविधा बेहतर होगी और यात्रियों को सुविधा मिलेगी. इससे क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक समृद्धि भी आयेगी. उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर शीघ्र विचार करने और झारग्राम और पुरुलिया के बीच नई रेल लाइन के निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की है.














