
जमशेदपुर : कदमा निवासी समाजसेवी मुकेश मित्तल भारतीय व्यापार मंडल का झारखंड प्रदेश संरक्षक बनाया गया है. पद पर उनके नाम की घोषणा मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने की. इसके बाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साव ने आशा व्यक्त की है कि मुकेश मित्तल इस संस्था को अपना बहुमूल्य समय देकर सच्ची निष्ठा के साथ विस्तार की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए व्यापारी हित के उत्थान एवं विकास में अपना अत्यधिक सहयोग देंगे. इस पद की अनुशंसा प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साव ने व्यापारी हित को ध्यान में रखते हुए की थी. उन्होंने आशा जतायी है कि मुकेश मित्तल निश्चित रूप से व्यापारी हित में उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने का प्रयास करेंगे और जो भी समस्याएं होगीं संगठन निश्चित रूप से निदान करने का प्रयास करेगा. इस घोषणा में मुख्य रूप से मोहित शाह, चंचल भाटिया, मनोज शर्मा एवं मनोज खत्री समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.



