जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती क्लब में टीसीएस एवम संयुक्त मुखी समाज के मुखिया सुरेश मुखी के नेतृत्व में राशन कार्ड धारियों को नि:शुल्क मच्छरदानी वितरण किया गया. लगभग 50 कार्ड धारियों को मच्चरदानी दिया गया. जिसमे बतौर सम्मानित अतिथि के रूप केन्द्रीय मुखी समाज के सचिव महेश मुखी द्वारा बांटा गया. महेश मुखी ने संबोधन में संबोधित करते हुए कहा कि समाज निरंतर प्रयासरत हैं. समाजिक कल्याण कार्य के लिए समर्पित एवम तत्पर है. आशा और विश्वास है कि इसी तरह आगे भी अच्छे कार्य करते रहे. मुखिया सुरेश मुखी के टीम को हृदय से धन्यवाद दिया जाए. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल प्रभा देवी, कामनी देवी, सावन मुखी, दीपू मुखी इत्यादि लोग शामिल थे.



