जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश मुखी समाज विकास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जमशेदपुर परिसदन में प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया. प्रदेश कार्यकारिणी में सावन मुखी एवं बैधनाथ करुआ को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा चेतन मुखी, जैनू मुखी, बबलू करुआ एवं मंगल करुआ को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया. वहीं सुनीता मुखी को महिला जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. (नीचे भी पढ़ें)

जिला कार्यकारिणी में बजरंग करुआ, अर्जुन मुखी एवं पुनीता मुखी (नरवा) को उपाध्यक्ष, राजेश बाग मुखी को महासचिव तथा त्रिलोचन सागर, बबलू करुआ एवं संतोष करुआ को सचिव मनोनीत किया गया. कृष्णा मुखी (घाटशिला) को संगठन सचिव बनाया गया. इसके अलावा प्रेम मुखी एवं स्वयं मुखी को मीडिया प्रभारी तथा सुमित करुआ को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी गई. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी, प्रदेश महामंत्री शंभु मुखी डुंगरी, प्रदेश प्रवक्ता आशीष मुखी, सागर मुखी, जिलाध्यक्ष त्रिनाथ मुखी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमलेश मुखी, उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद मुखी, महानगर अध्यक्ष विकास मुखी, महामंत्री कुंदन मुखी, मोना सूर्यवंश सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे. प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी ने कहा कि संगठन के विस्तार से समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक कार्यों को नई गति मिलेगी. उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के हित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया.




